बगहा, जुलाई 13 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन की प्रभारी प्राचार्य तारा ने बताया कि नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के तहत कक्षा 6 में सत्र 2027-28 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरु हो चुका है। आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक है। जिले के वर्ष 2026 कक्षा पांचवी में पढ़ रहे सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय के विद्यार्थी, जिनका जन्म 01/05/2015 से 31/07/2017 के बीच या दोनों तिथि शामिल, नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी विद्यालयों जो सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त हैं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्र छात्राओं को आवेदन करने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शमिल हो और भारत सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से लाभ उठ...