गौरीगंज, जनवरी 8 -- गौरीगंज। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में बहु-उद्देशीय कर्मचारियों (एमटीएस) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम प्रीति तिवारी ने प्रशिक्षुओं से कहा कि कार्य को केवल नौकरी न मानकर जिम्मेदारी के रूप में निभाएं और यहां से प्राप्त ज्ञान का सही उपयोग करें। नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के 48 एमटीएस कर्मचारी प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। रिसोर्स पर्सन अजीत कुमार और भवानी शंकर त्रिवेदी ने छात्रावास व्यवस्था, साफ-सफाई तथा कार्य व्यवहार की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...