गोपालगंज, अप्रैल 15 -- उचकागांव, एक संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय बलेसरा के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय से कुल 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी सफल घोषित हुए। सौरभ चौरसिया ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पारुल कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा अर्पित कुमार ने 92.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की सफलता पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। यह भी पढ़ें- अमन 96 प्रतिशत के साथ बना स्कूल टॉपर विद्यालय के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.