गौरीगंज, जुलाई 13 -- अमेठी। संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में सोमवार को डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए छात्रों को बेहतर वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह एवं उपप्राचार्य नित्यानंदेश नारायण त्रिपाठी ने विद्यालय की उपलब्धियों, विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यालय प्रशासन ने परिसर की आंतरिक सड़कों के डामरीकरण, सोलर लाइट स्थापना, ओपन जिम तथा सोलर गीजर जैसी आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। बैठक के बाद डीएम ने विद्यालय परिसर स्थित विशाल खेल मैदान में अडान...