पूर्णिया, मार्च 22 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड के दिवानगंज निवासी अरुण कुमार सिंह की पुत्री अंशु प्रिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में 81.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। अंशु प्रिया की सफलता से उनके माता-पिता और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अंशु प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय और कोचिंग संस्थान जाती थी तथा घर पर रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई करती थी। अंशु प्रिया का सपना पढ़-लिखकर आईएएस अधिकारी बनने का है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद अंशु प्रिया ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि कठिन हालात में भी प्रतिभा अपना रास्ता बना लेती है। अंशु प्रिया की इस सफलता ...