मैनपुरी, नवम्बर 22 -- जवाहर नवोदय विद्यालय जाने वाले मार्ग की हालत जीर्णशीर्ण हो चुकी है। मार्ग में गहरे गड्ढे से दोपहिया वाहन चालक से लेकर पैदल चलने वाले भी परेशान है। कई लोग घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की। शनिवार को डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बिजली उपकेंद्र के बगल से जाने वाले 1.5 किमी. मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय, ग्राम नगला मांधाता, नगला दिन्न व आधा दर्जन गांव पड़ते हैं। विद्यालय होने से बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों का आना जाना रहता है। मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे से आए दिन दो पहिया वाहन पलट जाते हैं। बारिश के मौसम में इस मार्ग की हालत और भी खराब हो जाती है। तब यह मार्ग जानलेवा हो जाता है। कई बार मार्ग को पक्का कराने के लिए मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नगला दिन्न निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.