नवोदय विद्यालय के 42 छात्रों पर प्राचार्य ने दर्ज कराई एफआईआर
सीवान, फरवरी 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा किए गए उत्पात व जानलेवा हमला मामले में प्राचार्य नीसम अहमद ने 42 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लिखित शिकायत कर पुलिस को बताया गया है कि बीते 13 फरवरी की सुबह करीब करीब 9.30 बजे कुछ छात्र रॉड व डंडा लेकर प्राचार्य कक्ष में घुस आए और जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। प्राचार्य ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोप है कि छात्रों ने कार्यालय में रखे अग्निशमन यंत्र (डीसीपी) को तोड़कर इसके पाइप से कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ दी। इस घटना के बाद कक्ष में दम घुटने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हमला में प्राचार्य घायल हो गए, इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.