नवोदय विद्यालय के खाने में मरा मेंढक मिलने पर बवाल; छात्रों ने फेंकी थालियां, मच गई अफरा-तफरी
हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 16 -- महराजगंज। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई में रविवार सुबह छात्रों के लिए तैयार किए गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। दाल में मेंढक देखकर छात्र भड़क गए और भोजन करने से इनकार करते हुए थालियां फेंककर विरोध जताया। छात्रों के हंगामे के बाद मेस में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार सुबह छात्रों को मेस में दाल, चावल और सब्जी परोसी जा रही थी। इसी दौरान एक छात्र की थाली में दाल के साथ मरा हुआ मेंढक दिखाई दिया। छात्र ने इसकी जानकारी अन्य विद्यार्थियों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र नाराज हो गए और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगे।नवोदय विद्यालय के खाने में मरा मेंढक मिला छात्रों ने आरोप लगाया कि भोजन में मरा हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.