गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग के 25 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है, जो अब तक का सर्वाधिक परिणाम है। सरदारनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भटगांवां से तीन छात्रों का चयन हुआ, जिसमें उत्कर्ष ने जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं फुलवरिया द्वितीय से आयुष्मान यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। भटहट ब्लॉक के टिकरिया विद्यालय से तीन, जंगल कौड़िया के रामू घाट से एक तथा कैंपियरगंज के रामनगर कैथवलिया से दो छात्रों ने सफलता पाई। पिछले वर्षों में 2023 में 7, 2024 में 13 और 2025 में 11 छात्र सफल हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.