बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए बन चार केंद्र शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर को ली जाएगी। डीईओ तनवीर आलम ने बताया कि रामाधीन महाविद्यालय, डीएम हाईस्कूल, मुरलीधर मुरारका गर्ल्स स्कूल तथा इस्लामियां हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 1781 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए दंडाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा एक पाली में 11.30 बजे से 1.30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए 10.30 बजे से 11 बजे तक समय दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.