नवोदय विद्यालय की छात्राएं ताइक्वांडो में सफल
भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन नारायणपुर में हुआ। जिला संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा की युद्ध कला है। यह खेल के रूप में ओलंपिक एवं राष्ट्रीय खेलों में भी शामिल है। इस अवसर पर कोच अवधेश कुमार उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ी नवोदय विद्यालय की छात्राएं हैं। सभी को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उत्तीर्ण खिलाड़ियों में येलो बेल्ट अमृता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अर्चना भारती, निधि राज, अंशु कुमारी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.