नवोदय विद्यालय का छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 14 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास निवासी कमलेश शुक्ला का 14 वर्षीय पुत्र अर्पित शुक्ला जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर में नौंवी का छात्र है। कुछ दिन पहले छात्र अर्पित अपने घर आया हुआ था। 13 अगस्त को सुबह लगभग दस बजे छात्र घर से लापता हो गया। शाम तक उसका पता न चलने से परिजन परेशान हो गए। उन्होंने जान पहचान और रिश्तेदारी में छात्र की जानकारी ली पर कहीं पता नहीं चल सका। छात्र अर्पित के भाई हर्षित शुक्ला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र की गायब होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.