कोडरमा, सितम्बर 25 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 में लेटरल एंट्री के माध्यम से नामांकन के लिए चयन परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी आगामी 30 सितंबर तक इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से यह चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में कक्षा 8वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में मुख्य रूप से गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय शामिल रहेंगे। कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में गणित व सामान्य विज्ञान से 35-35 अंक, जबकि अंग्रेजी और हिंदी से 15-15 अंकों के सवाल होंगे। भ्यर्थियों को पूरा प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। चयन के दौरान अभ्यर्थी की ग्रामीण अथवा शहरी स्थ...