आरा, मार्च 3 -- विवाद की जड़ : हाउस में शोर और सीनियर-जूनियर की तकरार जख्मी छात्र को अस्पताल के बाहर भी असामाजिक तत्वों ने दौड़ा कर पीटा बिहिया, निज संवाददाता। भोजपुर के बिहिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच रविवार को आपसी वर्चस्व और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई मारपीट अस्पताल के मुख्य द्वार तक जा पहुंची, जहां असामाजिक तत्वों ने मिलकर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में तीन छात्र लहूलुहान हो गए हैं, जिनमें से उज्ज्वल कुमार नामक छात्र की स्थिति गंभीर है। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों में चिंता व्याप्त है। घटना की शुरुआत छात्रावास (हाउस) से हुई। बताया जाता है कि रात में एक कक्षा के छात्रों ने दूसरी कक्षा के छात्रों को हाउस में शोर मचाने से मना किया था, जिसे लेकर तीखी नोकझोंक हु...