गोपालगंज, सितम्बर 4 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (-2027 का आयोजन अगले वर्ष 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। आवेदन पत्र भरते समय विद्यार्थियों को सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद तीन दिनों के लिए करेक्शन विंडो उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान निर्धारित विवरणों में आवश्यक सुधार किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- जवाहर नवोदय में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितम्बर करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन का अनुरोध स्व...