बगहा, अगस्त 6 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संस्थान है। शिक्षा केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के विकास का आधार भी है। उक्त बातें डीडीसी काजले वैभव नितिन ने बुधवार को कही। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उप विकास आयुक्त ने विद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों से परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- संकल्प दृढ़ है तो...