कटिहार, फरवरी 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. मनोरंजन कुमार ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, क्लास कैप्टन एवं सदन कैप्टन सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्राचार्य विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिवाजी महाराज केवल महान योद्धा ही नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और राष्ट्रनिर्माता भी थे। उन्होंने विद्यार्थियों को उ...