सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर से सटे करमलीहाता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह परीक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए हो रही है। चयन परीक्षा में 3507 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। एक पाली की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से पूर्वाहृ 1 बजे तक चलेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के तहत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शहर समेत जिले भर में पांच परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिसंबर को जांच परीक्षा आयोजित की गई है। जांच परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जिले के सीवान सदर समेत सभी बीआरसी में भेजा जा चुका है। इसके अलावा नवोदय विद्यालय मुख्यालय के वेबसाईट पर भी अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड उपलब्ध है। चयन परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी खुद भी एडमिट का...