लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व को धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन व लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की। संगीत शिक्षक डॉ. एके पांडे के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, भजन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्म से जुड़ी प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। प्रभारी प्रिंसिपल आरके सिंह ने भी आरती सोहर में सहभागिता करते हुए छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की व पर्व के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Saraikela News: धूमधाम के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सव...