गौरीगंज, मार्च 20 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के एक्का ताजपुर स्थित एसपी कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल के छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल किया है। उनके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। रुद्र प्रताप पुत्र शिव कुमार सिंह ने परीक्षा में 82.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 97वीं रैंक हासिल की है। विद्यालय के प्रबंधक शेषनाथ तिवारी ने कहा कि रुद्र प्रताप सिंह का नवोदय में चयन होना गर्व की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...