सासाराम, मार्च 18 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सोनी गांव स्थित चित्रकूट पब्लिक स्कूल के छात्र पुनीत कुमार का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में होने से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। रामाशंकर पाल के पुत्र पुनीत कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। पुनीत कुमार ने चयन परीक्षा में 22वां रैंक लाकर सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक सोनू गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.