नवोदय में चयन पर छात्र आशीष का हुआ स्वागत
कन्नौज, अप्रैल 9 -- विकास खंड सौरिख के प्राथमिक विद्यालय बीरपुर के छात्र आशीष कुमार पुत्र संदीप कुमार का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय व पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। एआरपी हरवेंद्र सिंह यादव व प्रधान प्रतिनिधि राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक विपिन कुमार, शिक्षक अमित आर्य व अभिलाष बाबू, सुरेश चंद्र दुबे, रमाकांत दुबे, राजकुमार यादव, दुर्गपाल सिंह, अलका यादव, श्रीदेवी, बबली देवी, इंदिरा देवी, विनोद शर्मा, समरपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.