औरैया, मार्च 18 -- बेला, संवाददाता। विकासखंड बिधूना के परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालयों में बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्राथमिक विद्यालय तिरकों के कक्षा पांच के छात्र ओम ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 42वीं रैंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओम, भरत सिंह राठौर के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। कक्षा शिक्षिका तारा देवी ने बताया कि ओम शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है और उसकी मेहनत व लगन का ही यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि ओम की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.