लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- मितौली। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आयोजित कला उत्सव 2026 के अंतर्गत संकुल स्तरीय संगीत व कला प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय दो दिनी प्रतियोगिता शुरूप्रतिभागियों की संख्या दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के लखनऊ संकुल (ए) के 25 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 425 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। संकुल स्तर पर चयनित प्रतिभागी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम संतदास पवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रतियोगिता का आयोजन पहले दिन संगीत प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल गायन शास्त्रीय, एकल अवनद्ध वाद्य, एकल सुषिर वाद्य/तंत्र वाद्य व समूह गायन प्रतियोगिता का आयोज...