बोकारो, जुलाई 11 -- बेरमो, प्रतिनिधि। तेनुघाट स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोकारो में कक्षा छह में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। जांच परीक्षा की संभावित तिथि 28 नवंबर है। सरकारी विद्यालयों में कक्षा पांच में नामांकित वैसे छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी जन्म तिथि एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच है। बोकारो जिले में नवोदय विद्यालय में कुल 80 सीटों पर नामांकन होना है। यह जानकारी विद्यालय प्रबंधन ने दी है। गौरतलब हो कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में शिक्षा, आवास और भोजन पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान किए जाते हैं तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यह भी पढ़ें- अररिया: नवोदय विद्यालय में चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 ...