नवोदय में कक्षा 6 के लिए 31 तक करें आवेदन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई है। प्रभारी प्रिंसिपल आरके सिंह ने बताया कि चयन परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक अभिभावक नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर 31 जुलाई तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त या परिषदीय विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो। आवेदन संबंधी अन्य विवरण नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश को आवेदन 31 जुलाई तक यह भी पढ़ें- Bhadoni News: कक्षा छह में प्रवेश को आनलाइन पंजीयन हुआ शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.