लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं।ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है। प्रभारी प्रिंसिपल आरके सिंह ने बताया कि चयन परीक्षा 2027 के लिए इच्छुक अभिभावक नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर अब 7 अगस्त तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त या परिषदीय विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो। आवेदन संबंधी अन्य विवरण नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में आवेदन की तिथि सात तक बढ़ी यह भी पढ़ें- JNVST Class 6 Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, 665 सीटें

हिंदी हिन्दुस...