नवोदय में कक्षा छह में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
किशनगंज, जुलाई 23 -- किशनगंज। संवाददाता पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, किशनगंज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। विद्यालय प्रशासन ने जिले के पात्र छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। किशनगंज जिले के स्थायी निवासी तथा जिले के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थी जिसकी जन्मतिथि 1.5.2015 से 31.7.2017 तक है, आवेदन कर सकते हैं। कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इस चयन परीक्षा में शामिल होने का केवल एक ही अवसर मिलता है। जिले के सभी प्रखंडों में शिक्षकों को प्रचार-प्रसार और नामांकन अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.