कटिहार, जुलाई 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। विद्यालय प्रशासन ने जिले के पात्र छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ हरे राम ने बताया कि कटिहार जिले के स्थायी निवासी तथा जिले के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इस चयन परीक्षा में शामिल होने का केवल एक ही अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जवाहर नवोदय विद्यालय रांटी...