सीवान, मार्च 20 -- भगवानपुर हाट। प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल जुआफर के तीन बच्चों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इन तीनों बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ग छह में नामांकन के लिए चयनित हुए हैं। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल की छात्रा रिया राज ने इस प्रवेश परीक्षा में 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं साक्षी प्रिया एवं हर्ष राज ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। इन बच्चों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।मौके पर राजीव कुमार श्रीवास्तव, आफताब आलम, विनय कुमार सिंह व अन्य लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.