बरेली, मार्च 18 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली के कक्षा पंचम के छात्र अधिकांश गुर्जर ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया में 12वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम देश स्तर पर रोशन किया। अधिकांश गुर्जर की इस उपलब्धि पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, बाल कल्याण समिति बरेली एवं स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक दिनेश मलिक, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने शुभकामना देते हुए कहा जीवन में इसी प्रकार उन्नति के मार्ग पर बढ़ते रहे और विद्यालय का नाम रोशन करते रहें। अधिकांश की इस उपलब्धि पर कक्षाचार्य रामेश्वर पाल सिंह एवं उनके परिवारजनों का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.