गंगापार, मार्च 20 -- जनवार मेजारोड स्थित सेंट पीटर्स को एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा पांच के छात्र आयुष तिवारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा की प्रवेश परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर विकास खंड उरुवा में टॉप किया है। इस सफलता से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनवार गांव निवासी अमित तिवारी के पुत्र आयुष ने 13 दिसंबर को आयोजित नवोदय की कक्षा छह प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था। घोषित परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने यह उपलब्धि हासिल की। स्कूल की प्रिंसिपल अंकिता खेरा, प्रबंधक अभिषेक खेरा व शिक्षकों ने आयुष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.