बस्ती, मार्च 18 -- रूधौली। जवाहर नवोदय विद्यालय रूधौली में चयन परीक्षा 2026-27 के अंतर्गत कक्षा छह में प्रवेश के लिए परिणाम नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय द्वारा घोषित कर दिया गया है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए कुल 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनकी सूची विद्यालय के सूचना पट (नोटिस बोर्ड) पर प्रकाशित कर दी गई है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिभावक एवं अभ्यर्थी विद्यालय परिसर में आकर चयन सूची देख सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी अपना परिणाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...