सुल्तानपुर, मार्च 18 -- मोतिगरपुर,संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन प्राथमिक विद्यालय डड़वा कला द्वितीय के छात्रों ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधन होने के बावजूद सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। विद्यालय में कुल 62 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की वर्ष 2026 की प्रवेश परीक्षा के लिए 5 छात्रों ने आवेदन किया था। मंगलवार को घोषित परिणाम में तीन छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। सफल होने वाले छात्रों में अंश जायसवाल पुत्र सुधीर जायसवाल, कार्तिक यादव पुत्र हौसिला यादव और आराध्या सोनी पुत्री अनिल सोनी शामिल हैं। बच्चों की सफलता के पीछे विद्यालय की सहायक अध्यापिका रूपम वर्मा का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.