अररिया, मई 25 -- बथनाहा, एक संववाददाता प्रश्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर बथनाहा के छात्र हिमांशु कुमार दास ने नवोदय विद्यालय के नवम वर्ग प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया है। परीक्षा में उसने 100 में 86 अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। सोमवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार ने हिमांशु को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाने के बाद टीसी प्रदान किया। सहपाठियों ने उसे श्रीमद् भागवत गीता भेंट किया। शिक्षकों ने बताया कि हिमांशु ने बिना ट्यूशन और कोचिंग के स्वयं अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...