अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- अम्बेडकरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में नगर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के कक्षा पांच के छात्र वैभव शर्मा पुत्र मुकुट बिहारी शर्मा ने सफलता अर्जित की है। छात्र की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। वैभव को विद्यालय में सम्मानित करने के साथ उनके प्रयासों की सराहना की गई। इस दौरान शशिकला शुक्ला, मायावती वर्मा, फूलमती वर्मा, ज्ञान प्रकाश व बीना सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.