बेगुसराय, मार्च 18 -- नावकोठी। प्रज्ञा गुरुकुल, नावकोठी के चार छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6, सत्र 2026) में सफलता प्राप्त की है। सफल छात्रों में नाथबागर (हसनपुर बागर) के राजगीर कुमार (पिता स्व. पवन गोस्वामी), रजाकपुर के अंश राज (पिता अरविंद महतो), गंगिया (खगड़िया) के आदित्य कुमार (पिता शंभू कुमार पासवान) तथा शिवम कुमार (पिता दयानंद यादव) शामिल हैं। प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि संस्थान के छात्र पिछले कई वर्षों से लगातार नवोदय परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...