शामली, मार्च 18 -- कैराना। क्षेत्र के गांव दभेड़ीखुर्द के छात्र जैद चौहान ने नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और 33वीं रैंक हासिल की। इस उपलब्धि से परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। जैद चौहान, मौलाना इमदादुल्लाह नदवी के पुत्र और पूर्व प्रधान एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री चौधरी मुंशाद अली चौहान का भतीजा है। खास बात यह है कि मुस्लिम गुर्जर समाज से यह गांव का पहला बच्चा है जिसने नवोदय की इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। जैद की इस सफलता में सेंट वियर स्कूल तितरवाड़ा के शिक्षक मास्टर चौधरी अमजद का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने उसे परीक्षा की तैयारी कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...