बाराबंकी, मार्च 20 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र की निवासी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्राथमिक विद्यालय बेहटा की छात्रा लक्ष्मी को समानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी निन्दूरा सुषमा सेंगर ने सम्मानित कर उपहार भेंट कर उसकी मेहनत और लगन की सराहना की। कहा कि लक्ष्मी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जैनेन्द्र पटेल को उपलब्धि का श्रेय देते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की गई। छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस मौके पर अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...