जौनपुर, अप्रैल 12 -- बदलापुर। नवोदय विद्यालय परीक्षा में चयनित दो छात्रों को प्राथमिक विद्यालय सुतौली में शनिवार को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को साइकिल देकर उनका हौसला बढ़ाया। विद्यालय की छात्रा काव्या राव ने एससी वर्ग में और सक्षम दूबे ने सामान्य वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलिक मंत्री और जिलाध्यक्ष अरबिंद शुक्ल ने दोनों होनहारों को साइकिल देकर कर उनका अभिनंदन किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान अमरनाथ ने की, जबकि संचालन राज भारत मिश्र ने किया। प्रधानाध्यापक दिवाकर दूबे ने आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...