नवोदय नगर में 22 मकान मालिकों पर 2.20 लाख का जुर्माना
हरिद्वार, मई 31 -- बहादराबाद, संवाददाता। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सिडकुल पुलिस ने रविवार को नवोदय नगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर और बाहरी व्यक्तियों को रखने वाले 22 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 20 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, ठेली संचालकों, कबाड़ियों, होटल-ढाबा संचालकों, होम-स्टे, जिम एवं स्पा सेंटर संचालकों, रिहायशी अपार्टमेंट और गेटेड कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है। रविवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.