हरिद्वार, मार्च 1 -- गुरुकुल कांगड़ी सम विवि के सम्मेलन में जवाहर नवोदय विद्यालय के हर्ष चौरसिया ने विज्ञान प्रदर्शनी में बाजी मारी। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में 'ऑटोमेशन फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर' विषय पर दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस संकाय की 25 वर्षों के सफर पर सम्मेलन के साथ विज्ञान प्रदर्शनी, एलुमिनाई मीट, कवि सम्मेलन और विज्ञान दिवस से जुड़े कार्यक्रम हुए। विज्ञान प्रदर्शनी में सामर्थ और आयुष संयुक्त रूप से द्वितीय और गौरव कुमार दुबे तीसरे स्थान पर रहे। समग्र शिक्षा के समन्वयक डॉ. संतोष चमोला ने कहा कि देश की आर्थिक उन्नति और वैचारिक क्रांति में विज्ञा-अनुसंधान का रास्ता बड़ी भूमिका निभा रहा है। आयोजन सचिव डॉ. संजीव लाम्बा ने बताया कि इसका संचालन इंडियन साइंस कांग्रेस के हरिद्वार चैप्टर, इंडियन काउंसिल ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.