दरभंगा, अप्रैल 18 -- शेष नारायण झा,केवटी। पचाढ़ी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के स्नातकोत्तर गणित शिक्षक नवीन तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की गई है। यह सम्मान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया के अनुमोदन पर यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका ने दी है। नवीन तिवारी मूल रूप से मधुबनी जिले के नाहर भगवतीपुर गांव के निवासी शोभाकांत तिवारी के पुत्र हैं। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य चंद्र सेन सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में सम्मानित किये जायेंगे शिक्षक केशरीनंदन यह भी पढ़ें- इटखोरी की वर्षा कुमारी सीबीएसई बोर्ड में 93,80 प्रतिशत माक्र्स लाकर परिजनों का मान बढ़ाया यह भी पढ़ें- शिक्षक नन्द कुमार लखनऊ में होंगे सम्मानित

हिंदी हि...