कटिहार, सितम्बर 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी का परिसर मंगलवार को कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं के रंगों से सराबोर नजर आया। संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 के शुभारंभ के साथ बिहार के 18 और झारखंड के दो जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ऐसा माहौल बनाया कि पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा। दो दिवसीय इस आयोजन में नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी (आईएएस) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जवाहर नवोदय विद्यालय, मधेपुरा की पूर्व छात्रा रहीं डॉ. नेहा ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए कहा क...