औरैया, अगस्त 22 -- पीएम श्री नवोदय विद्यालय में शनिवार को अचानक पहुंचे जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पढ़ाई से लेकर बच्चों के रहने, खाने और सुरक्षा तक की व्यवस्थाएं जांचीं। दोनों अधिकारी भोजनालय भी पहुंचे और भोजन की गुणवत्ता व इसे तैयार करने की प्रक्रिया देखने के बाद छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर खाना खाया। इस दौरान बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम और एसपी ने विद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कक्षाओं और परिसर की व्यवस्थाएं देखने के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, भोजन और छात्रावास से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पेयजल, शौचालय, बिजली और परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी गई। डीएम ने विद्यालय प्रशासन को बच्...