रुद्रपुर, नवम्बर 28 -- रुद्रपुर। क्षेत्र स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के तहत नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने कृषि संग्रहालय, केंद्रीय पुस्तकालय और मधुमक्खी पालन व एलपीटी शोध केंद्र में वैज्ञानिक गतिविधियों का अध्ययन किया। कृषि संग्रहालय में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कृषि उपकरणों के विकास, परंपरागत खेती पद्धतियों, आधुनिक कृषि यंत्रों, फसल सुधार तकनीकों और कृषि इतिहास से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यार्थियों ने अलग-अलग मॉडलों, तकनीकी प्रदर्शनियों और शोध नवाचारों का अवलोकन किया। कार्यक्रम संयोजक पीके विद्यार्थी ने विवि प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। जेएनवी शाहजहांपुर के प्राचार्य सत्यपाल गंगवार ने भ्रमण को अनुभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.