विकासनगर, मार्च 14 -- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शंकरपुर के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की एआई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। नई दिल्ली में 13 मार्च को आयोजित एआई फ्यूचरस्किल हैकाथॉन-2026 के ग्रैंड नेशनल शोकेस में देशभर के शीर्ष 10 मॉडलों ने हिस्सा लिया। इन मॉडलों का चयन देशभर से आए करीब 10 हजार मॉडलों में से किया गया था। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र विश्वास सिंह (कक्षा 11) और छात्रा सुनीता (कक्षा 10) ने अपने मॉडल एआई बेस्ड क्लाउड कंप्यूटिंग एनर्जी सेविंग के साथ प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.