नवोदय के घायल छात्र से मिले भाजपा और एवीबीपी नेता
धनबाद, जुलाई 20 -- धनबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोड़िया में मंगलवार की रात मारपीट में घायल 10वीं के छात्र से रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मुलाकात की। नेताओं ने छात्र का हालचाल जाना, परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा एससी मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष परेशचंद्र दास, महानगर अध्यक्ष रामजीत भुइंया, प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, विजय दास, अभिजीत बाउरी, अनुभव शर्मा, आर्यन कुमार, कृष्णा हजारा तथा एवीबीपी के अंशु तिवारी, सुधांशु प्रसाद और डॉ मनोज सिंह शामिल थे। यह भी पढ़ें- पिटाई से घायल छात्र से मिलीं जिप अध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.