जमशेदपुर, मार्च 19 -- पटमदा एवं बोड़ाम के विद्यार्थियों ने इस वर्ष नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समाजसेवी हाराधन महतो द्वारा टैलेंट सर्च एकेडमी के बैनर तले बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर में संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर के 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चयनित विद्यार्थियों में शिखा सहिस, उमा रानी महतो, ओम महतो, विभश्री महतो, सुमन महतो, पूनम महतो, अनन्या महतो, शुभजीत कुंभकार, अंजली महतो, शारदा महतो, ईशा महतो, सुपर हेंब्रम और कुणाल महतो शामिल हैं। कुल 80 में से 13 के चयन पर टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन महतो सहित शिक्षक उदय गोप, उमेश मार्डी, उत्तम गोप और बृंदावन महतो ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.