मऊ, मार्च 25 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर चकिया के पांचवीं की छात्रा नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र सहित जिले का नाम रौशन किया है। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों सहित विद्यालय मे खुशी कि लहर दौड़ पड़ी। प्रधानाध्यापिका नम्रता सिंह ने नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में क्वालिफाई छात्रा दीप शिखा यादव पुत्री मान सिंह यादव को पुष्प माला पहना कर सम्मानित करते हुए उज्वल भविष्य कि कामना की। बताया कि छात्रा जनपद के घोसी क्षेत्र स्थित ग्राम कुर्थीजाफर की निवासनी है। परन्तु रानीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चकिया गांव स्थित ननीहाल में मामा दिनेश यादव के घर रहकर यही विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य करती है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सुन्नी यादव...